अर्थ : जिसमें फुर्ती या तेज़ी हो।
उदाहरण :
फुर्तीला व्यक्ति कोई भी काम जल्दी कर लेता है।
पर्यायवाची : अशिथिल, चुस्त, तेज, तेज़, फुरतीला, फुर्तीला, सक्रिय, स्फूर्तिपूर्ण, स्फूर्तियुक्त
अर्थ : जो किसी कार्य को करने में विशेष योग्यता रखता हो।
उदाहरण :
धनुर्विद्या में प्रवीण अर्जुन ने तेल में मछली की परछाईं देखकर उसकी आँख पर निशाना लगाया।
पर्यायवाची : अभिज्ञ, अभ्यस्त, अभ्यासी, अवसित, आकर, आगर, आढ़, आप्त, करतबिया, करतबी, कर्मदक्ष, क़ाबिल, कार्यकुशल, कुशल, दक्ष, निपुण, निष्णात, पका, पक्का, पटु, परिपक्व, पारंगत, प्रवण, प्रवीण, मँजा, मँजा हुआ, मँझा, मँझा हुआ, मंजा, मंजा हुआ, मंझा, मंझा हुआ, माहिर, विचक्षण, शातिर, संसिद्ध, सिद्धहस्त, होशियार